{"_id":"6851a194321001dc350a7476","slug":"inter-colleges-will-be-built-in-gopamau-and-manikapur-at-a-cost-of-more-than-four-crores-hardoi-news-c-213-1-hra1001-132980-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार करोड़ से अधिक की लागत से गोपामऊ और मनिकापुर में बनेंगे इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार करोड़ से अधिक की लागत से गोपामऊ और मनिकापुर में बनेंगे इंटर कॉलेज
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा की सुविधा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए विभाग ने जिले के राजकीय हाईस्कूल को उच्चीकृत करने की स्वीकृति दी है।
विभाग ने गोपामऊ और मनिकापुर राजकीय हाईस्कूल में इंटरमीडिएट तक की कक्षा संचालन का निर्णय लिया है। इसके लिए भवन बनवाए जाने की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। दोनों स्कूलों में भवन बनवाए जाने पर चार करोड़ रुपये से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इंटरमीडिएट की कक्षाओं के संचालन के लिए भवन बनवाने का काम भी शुरू करा दिया है।
समग्र शिक्षा अभियान में शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूलों का उच्चीकरण कर इंटरमीडिएट की कक्षाओं के संचालन की सुविधा दी है। मनिकापुर और गोपामऊ राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण से पिहानी और टड़ियावां क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए आसानी होगी। विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय और निजी संस्थाओं की दौड़-भाग नहीं लगानी होगी। कक्षा 10 पास विद्यार्थियों को कक्षा 11 में आसानी से प्रवेश मिल जाएंगे।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में गोपामऊ और मनिकापुर के राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण के लिए चार करोड़, 42 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। एक स्कूल में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की व्यवस्था पर दो करोड़, 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने काम कराने के लिए सीएंडडीएस को जिम्मेदारी के साथ ही पहली किस्त के रुपये भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
--
राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण से इन स्कूलों में कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भी होने लगेगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में पढ़ाई की सुविधा मिल जाएगी। दोनों स्कूलों में काम शुरू हो गया है। काम समय से ही पूरा कराने के लिए कहा गया है। -बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक