फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Intensive Ahirori block status

अहिरोरी को इंटेंसिव ब्लाक का दर्जा मिला

Wed, 24 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Intensive Ahirori block status

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ग्रामीण महिलाओं

विज्ञापन
को आर्थिक रूप से मजबूत करने को स्वयं सहायता समूह गठित कराए जा रहे हैं। विकास खंडों में समूहों के गठन को लक्ष्य निर्धारित किया गया और एक ब्लाक को इंटेंसिव का दर्जा देकर सबसे ज्यादा समूह गठित करने के निर्देश दिए गए, पर इंटेंसिव ब्लाक में ही समूह गठन को लेकर लापरवाही की जा रही है।

अब सीडीओ ने नाराजगी जताई है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को केंद्र सरकार ने मिशन को शुरू किया। मिशन के अंतर्गत महिलाओं के समूह गठित कर उनको कुटीर उद्योगों को करने को प्रेरित किया जाएगा और उद्योग करने को लोन भी दिलाया जाएगा। योजना की गाइड लाइन के अनुसार हर जिले में एक इंटेंसिव ब्लाक भी चयनित किया गया है। जिसमें मिशन का प्राथमिकता से संचालन कराने के निर्देश हैं।

जिले के 19 विकास खंडों में से अहिरोरी को इंटेंसिव ब्लाक चयनित किया गया, जिसमें सामान्य विकास खंडों से अधिक समूहों के  गठन का लक्ष्य निर्धारित है। शासन ने जिले में 900 स्वयं सहायता समूह का गठन को कहा, जिसमें इंटेंसिव ब्लाक अहिरोरी को 270 समूह गठित करने हैं।

इसके अलावा अन्य विकास खंडों में 35-35 समूह गठित करने का लक्ष्य है। शासन ने तो स्वयं सहायता समूह गठित करने तथा बैंक से लोन कराने के निर्देश दे दिए, पर जिले में समूह गठन की प्रक्रिया तेजी नहीं पकड़ पा रही। इंटेंसिव ब्लाक अहिरोरी में ही समूह गठन की स्थिति सबसे अधिक खराब है।

अहिरोरी में 270 समूह गठन के लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 77 समूह गठित किए गए, जबकि अन्य विकास खंडों में 630 समूहों के सापेक्ष 492 समूह गठित किए जा चुके हैं। इंटेंसिव ब्लाक में समूह गठन की प्रगति दुरुस्त न होने पर सीडीओ आरएनएस यादव ने नाराजगी जताई है। उधर, इंटेंसिव ब्लाक अहिरोरी में ही समूह गठन को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर सीडीओ ने अब कार्रवाई का भी मन बना लिया है।

विकास खंड अहिरोरी के बीडीओ/उपायुक्त राजकरण पाल से समूह गठन का पूरा ब्योरा मांगा गया है, जबकि इसके पहले भी कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन प्रगति नहीं सुधरी। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि  समूह गठन में लापरवाही की गाज बीडीओ पर गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed