फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Information Revolution was the father Rajiv

सूचना क्रांति के जनक थे राजीव

Thu, 20 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 20 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Information Revolution was the father Rajiv

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

विज्ञापन
गुरुवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने उत्साह के बीच मनाया। कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको आधुुनिक भारत का निर्माता बताकर उनके दिखाए रास्तों पर चलने का युवा पीढ़ी से आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही आधुुनिक भारत की नींव डाली थी। आज देश ने सूचना क्रांति के क्षेत्र में जो भी तरक्की की है, उसकी विचारधारा और नींव राजीव के हाथों पड़ी थी।

कहा कि सही मायने में वह भारत रत्न थे। देश ने उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विकास की ऊंचाइयों को छुआ। पार्टी प्रवक्ता महामंत्री डा. राजीव सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था लागू करके देश के गांवों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उनका मानना था भारत देश की आत्मा गांवों में निवास करती है।

ग्रामीण विकास के बिना देश सच्ची तरक्की नहीं कर सकता। डिजिटल इंडिया की शुरुआत भी देश में उन्होंने की थी। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि राजीव के उसूल और सिद्धांत हम सबके बीच में हैं। वह सच्चे भारतीय थे और अपना सर्वस्य देश सेवा में लगा दिया।

उनके द्वारा बोफोर्स तोपों की खरीद और उसे सेना में शामिल कराकर देश को कारगिल विजय प्राप्त हुई। उपाध्यक्ष डा. सुहैल अहमद ने कहा कि उनकी दूरगामी सोच का ही परिणाम रहा कि देश के करोड़ों युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा ने रोजगार दिया। इस मौके पर महासचिव सत्यबोध प्रकाश, देवेंद्र विक्रम सिंह, सुखसागर मिश्र, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि मौजूद थे।

उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला शोले के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रोगियों को फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर बृजराज दीक्षित, सरोज सिंह चंदेल, हरिओम त्रिपाठी, साधू सिंह सोमवंशी, प्रमोद सिंह चंदेल, सुधा तिवारी, रामगोपाल दीक्षित, रामेश्वर प्रसाद, आशीष सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed