{"_id":"33c5ae2d2f7d987185357d0a8669b38a","slug":"increase-the-number-of-examination-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों की बढे़गी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों की बढे़गी संख्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अर्नह (अयोग्य घोषित) विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में स्थान मिल सकता है। परीक्षा केंद्रों की सूची अब बढ़कर सवा तीन सौ विद्यालय की हो सकती है। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों से प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। इससे विद्यालय संचालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बताते चलें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए जिले में 536 विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,78,053 विद्यार्थियों के लिए 158 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार परिषद ने जिले के 117 अर्नह (अयोग्य) घोषित किए गए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
जिस पर इन विद्यालयों को सूची में स्थान नहीं मिला था। इस बार 32 हजार विद्यार्थी बढ़ गए हैं। इसके बावजूद विगत वर्ष के 300 परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाकर 158 कर दी गई। अधिक परीक्षार्थियों की संख्या के बावजूद कम केंद्रों की सूची जारी होते ही अर्नह विद्यालयों को सूची में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार कोर्ट से अर्नह विद्यालयों को राहत दे दी गई। उनको पूर्व की भांति परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। इसके लिए विभाग ने सभी विद्यालयों से आवेदन मांगें है। विद्यालय संचालकोें को कोर्ट से राहत मिलने के बाद प्रत्यावेदन शुरू कर दिए हैं।
विद्यालयों को 17 नवंबर तक प्रत्यावेदन देने हैं। इसके बाद जिला समिति परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देगी। संभावना है इस बार सवा तीन सौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। इस संबंध में परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट से आदेश जारी होने की सूचना मिली है। कोर्ट के आदेश को जिला समिति के समक्ष रखा जाएगा। जिला समिति अंतिम निर्णय लेगी।