{"_id":"61e06d008a03954e513e6062","slug":"incom-tax-hardoi-news-knp6751779121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टीम ने तंबाकू निर्माता के घर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टीम ने तंबाकू निर्माता के घर मारा छापा
विज्ञापन
फोटो- 24 शाहाबाद में तंबाकू कारखाना के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी्
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को कस्बे में बंगाली तंबाकू बनाने वाली कंपनी के मालिक शान मोहम्मद के घर पर छापा मारा। टीम ने यहां करीब 10 घंटे जांच पड़ताल की। जांच अधिकारी प्रिंटर व आवश्यक अभिलेख के अलावा शान मोहम्मद को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं।
टीम ने शाहाबाद के मोहल्ला बरुआ बाजार में बंगाली तंबाकू के निर्माता के घर पर सुबह आठ बजे छापा मारा। शाम छह बजे तक टीम जांच पड़ताल करती रही। छापे की सूचना से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक 11 सदस्यों की टीम कानपुर से आई थी।
बंगाली तंबाकू का कारोबार पिछले 20 सालों से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी इसका माल जाता है। तंबाकू में सुंगध के लिए कन्नौज से कंपाउंड मिलाने की चर्चा के चलते लोग इस छापे के तार पियूष जैन से भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
शाहाबाद इंस्पेक्टर ने आयकर की टीम द्वारा तंबाकू कंपनी के मालिक के घर पर छापा मारने की सूचना दी थी। टीम कहां से आई थी इसकी जानकारी नहीं है।
- अविनाश कुमार, डीएम, हरदोई
----