{"_id":"63fe4c22b5ceb8bd34086fc4","slug":"in-the-dispute-of-the-transaction-the-neck-was-cut-with-a-blade-the-condition-is-critical-hardoi-news-c-12-1-102017-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लेन-देन के विवाद में ब्लेड से गर्दन काटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लेन-देन के विवाद में ब्लेड से गर्दन काटी, हालत गंभीर
Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद में ब्लेड से गर्दन काटी, हालत गंभीर
- पसनेर शराब ठेके पर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव पसनेर में सोमवार रात एक व्यक्ति ने रुपये के लेनदेन को लेकर दूसरे व्यक्ति पर ब्लेड से हमला कर उसकी गर्दन काट दी। एकाएक हुई घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया, लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पसनेर गांव में देसी शराब की दुकान है। यहां पर रात करीब साढ़े नौ बजे गांव पसनेर निवासी सरोज यादव और अजीत कुमार दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सरोज पर अजीत ने ब्लेड से हमला करते हुए उसकी गर्दन काट दी। इससे सरोज लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। सूचना मिलने पर कोतवाल फूल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही आरोपी अजीत को ब्लेड समेत गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।