{"_id":"67e64831f9b43f7c59468182bed8e15c","slug":"in-praise-of-the-faithful-mahamayi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामायी के गुणगान में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामायी के गुणगान में झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार की
विज्ञापन
रात को देवी जागरण में रात भर भजनों की रसधार में लोगों ने गोते लगाए।
रामलीला पंडाल में बरेली से आई जागरण पार्टी के कलाकारों ने भक्तिमय गीतों
को गाकर लोगों को सराबोर कर दिया।
साथ ही जागरण में देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की। जिनको देखकर श्रद्धालु आनंदमयी हो गए। रामलीला मैदान में देवी जागरण की भावपूर्ण प्रस्तुति बरेली के जग्गू एंड पार्टी के कलाकारों ने दी। मेला आयोजक रामप्रकाश शुक्ला ने गणेश पूजन व महामायी की आरती कर जागरण शुरू कराया।
इसके बाद कलाकारों ने भजनों से मौजूद लोगों को भक्तिमय कर दिया। कलाकारों ने जिसमें पिला दे ओ मैया अपने नाम की मस्ती भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया।
रात आ गई जागे की रात आ गई तथा मुझे एक जरूरी काम, मैयां कहां मिलेगी भजन सुनाया। जिस पर भक्तिमयी लोगों को तालियां बजा कर भजनों का साथ देकर गायकों का उत्साह वर्धन भी किया। भक्तों की मांग पर लांगुरिया निक पंप चला दे, हवा निकल गई पहिया की भजन सुनाया।
जागरण समाप्त होने से पूर्व सुबह तारा देवी की कथा को भी पेश किया। देवी जागरण में राकेश गुप्ता, वियोग चंद्र मिश्र, संत कुमार सिंह व पिंकू गुप्ता आदि मौजूद थे। उधर, तेज बारिश से शहर में लगी नुमाइश भी पानी से सराबोर हो गई। ऐसे में मेला मैदान तालाब बना गया।
मेला में आने वाले दुकानदाराें को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पूरे दिन बारिश होने से मेला में जगह जगह भरे पानी को निकालने का काम भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, मेला प्रशासन ने बारिश बंद होते ही पानी निकालने का काम शुरू करने की बात कही है।