फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   in mass marriage ceremony tide knot

धार्मिक रीति रिवाजों से एक सूत्र में बंधे युगल

Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
in mass marriage ceremony tide knot
फोटो-17- विवाह समारोह में वर वधू को उपहार देते विधायक रामपाल वर्मा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार के भरखनी, हरपालपुर, हरियावां, पिहानी, बिलग्राम व कछौना आदि ब्लाकों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कर चयनित जोड़ों को विवाह संपन्न कराया गया। हिंदू जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर तो
विज्ञापन

मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। कछौना में विधायक रामपाल वर्मा, बिलग्राम में ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह व भरखनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने नवदंतियों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में भरखनी व हरपालपुर के चयनित 21 जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक के निदेशक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने नवदंपतियों को
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीर्वाद दिया व उपहार भेंट किए। इस मौके पर बीडीओ प्रमेंद्र पांडेय, एडीओ राजेश कुमार गौतम, एडीओ समाज कल्याण अभिषेक कुमार, सुनील यादव व इदरीस मौजूद रहे।
कछौना। ब्लाक कार्यालय परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 19 जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक रामपाल वर्मा ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद व उपहार भेंट किए। एडीओ समाज कल्याण जगत सिंह ने बताया कि सभी दंपतियों को जल्द ही शादी अनुदान के तहत 35-35 हजार रुपये मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, बीडीओ प्रमोद कुमार अग्रवाल, एडीओ राजेंद्र नाथ पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, नवीन पटेल, शंकर शुक्ल, नसीम गौतम व शिरीश आदि मौजूद रहे।
हरियावां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को बीडीओ अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियावां ब्लॉक के 4 व पिहानी ब्लॉक के 2 जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। प्रशासन द्वारा सभी जोड़ों को नवजीवन की शुभकामनाएं दी गईं व उपहार भेंट किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जोड़ों के खाते में प्रशासन की ओर से शादी अनुदान के 35 हजार रुपये भी भेेजे जाएंगे। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण मुन्नू लाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बिलग्राम। ब्लाक कार्यालय परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। दो मुस्लिम जोड़ों ने निकाह पढ़ा तो नौ हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया व उपहार भेंट किए। इस मौके पर बीडीओ मानवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed