{"_id":"57c726714f1c1b386e2cb5a6","slug":"in-celebration-of-clabber-gunje-kanhaiya-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"दधि उत्सव में गूंजे कन्हैया के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दधि उत्सव में गूंजे कन्हैया के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
झांकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। बड़ी पिहानी के प्रसिद्ध दधि उत्सव में बुधवार को शोभायात्रा निकाल कर डोल पूजा की गई। नागेश्वर गुप्ता के आवास पर पूजन के साथ दधि कांधव शोभायात्रा शुरू हुई। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा में राधा- कृष्ण, दुर्गा जी, शिव जी और नृत्य करते राधा- कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
बड़े चौराहे मंदिर पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रास्ते में हाथी, घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, छोटा सा मेरो मदन गोपाल आदि जयकारे लगाए गए। मीर सरायं पर बाबा के बाग स्थित मंदिर पर भजन और कीर्तन गाते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा कृष्ण जी की छठी पर नृत्य को देखने के लिए भी दर्शकों का हुजूम शोभायात्रा के साथ रहा। आयोजन में नागेश्वर गुप्ता, रासेवक, कुंवरपाल, विजय कुमार, रवि गुप्ता व सुधीर गुप्ता आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। शाहाबाद के रामसेवक रस्तोगी की झांकी ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
छठी पर डोले में निकले श्रीकृष्ण
संडीला। कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को छठी पर नागरिकों ने महावीरन से रामडोल गाजे बाजे एवं झांकियों के साथ उठाया। सदर बाजार होते हुए दुर्गा माता मंदिर एवं कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर शीतला माता मंदिर पर जाकर समाप्त हो गया।
विज्ञापन