हरदोई। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर टीमें भेजकर यात्रियों की कोरोना जांच कराई। बस अड्डे पर कोविड डेस्क भी सक्रिय की गई।
शासन ने बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर कोविड डेस्क बनाने के निर्देश दिए थे। शासन के इस आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी बुधवार को जांच पड़ताल की गई तो रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम परिसर के बाहर कार में बैठी मिली।
वहीं रोडवेज बस अड्डे पर कोविड डेस्क खाली मिली। इसको लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ डॉ. ओम प्रकाशि तिवारी ने बताया कि कोरोना जांच के लिए दायरा बढ़ाया जाएगा। कई और सार्वजनिक स्थानों पर जल्द कोरोना की जांच शुरू कराई जाएगी।

impact- फोटो : HARDOI

फोटो-04 रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर यात्रियों की कोरोना जांच को पहुंची वैन। संवाद- फोटो : HARDOI