{"_id":"39688ce3591c64146132e020faae6c3f","slug":"illegal-construction-encompass-villagers-stall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण रुकवाने को ग्रामीणों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण रुकवाने को ग्रामीणों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण को रुकवाने एवं
विज्ञापन
कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर पिहानी के ग्राम अलियापुर के ग्रामीणों ने
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को
ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए राजाराम ने बताया कि ग्राम के भूखंड संख्या 105 जो राजस्व खतौनी में नवीन परती खाते में दर्ज है। भूमि पर प्रधान द्वारा अवैध कब्जा करके उसकी प्लाटिंग कर दी गई है और उस पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जो गलत है।
उन्होंने कहा कि गांव में इसके अलावा कोई अन्य भूमि नहीं है। इस भूमि को बारात घर या पंचायत घर के लिए सुरक्षित किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि इस बाबत एसडीएम सदर से शिकायत की गई थी, जिसके बाद थानाध्यक्ष पिहानी ने मौके का मुआयना कर निर्माण कार्य रुकवा दिया था, पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
जिसको रुकवाकर उस पर अवैध कब्जे को हटवाने की जरूरत है। ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद थे।