झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार थाना के कौडियादान गांव निवासी महिला की गुरुवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। महिला 11 दिन पहले आग से गंभीर रूप से झुलसी थी। मृतका के पिता ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
देहात कोतवाली के गुलामऊ निवासी नरेश पाल ने बेटी ललिता (30) की शादी दस साल पहले कौडियादान गांव निवासी कमलाकांत के साथ की थी। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। 11 दिसंबर को वह ससुराल में संदिग्ध अवस्था में झुलस गई थी।
नरेशपाल ने बताया कि ललिता को झुलसने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर ललिता ने ससुर श्रीराम व पति के खिलाफ मिट्टी का तेल डालकर जलाने क ी जानकारी दी थी। ललिता ने बताया था कि पांच महीना पहले ससुर ने तीन बीघा खेत बेचा था।
रु पयों का हिसाब पूछने पर ससुर व पति ने जला दिया। गुरुवार को जिला अस्पताल में ललिता की मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि ललिता के पिता के साथ रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह दोनों खेत पर चले गए थे।
इसी दौरान ललिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। मृतका के पिता ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है। उसने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ससुरालीजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्हेें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।