फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the name did not return 231 contenders will try luck on 17 seats

नाम वापसी न हुई तो 17 सीटों पर भाग्य आजमाएंगे 231 दावेदार

Wed, 30 Sep 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 30 Sep 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
If the name did not return 231 contenders will try luck on 17 seats
पंचायत चुनाव में प्रथम चरण के तहत दो दिनों में हुई नामांकन पत्रों की
विज्ञापन
जांच बुधवार को पूरी हो गई। जिसमें प्रथम चरण की 17 सीटों के लिए 231 पात्र बताए गए। किसी ने नाम वापसी न की तो ये सभी चुनाव मैदान में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे।  

जिला पंचायत में मल्लावां की तीन सीटों के लिए 33, माधौगंज की चार सीटों के लिए 35, सांडी की तीन सीटों के लिए 46, हरपालपुर की तीन सीटों के लिए 43 एवं बिलग्राम की चार सीटों के लिए 71 नामांकन हुए थे। सुबह से ही नामांकन पत्रों की जांच जारी रहीे। दो नामांकन को रद्द किया गया। इसके बाद 231 दावों को सही बताया गया है। जिनमें माधौगंज प्रथम से

नौ, द्वितीय छह, तृतीय आठ, चतुर्थ 13, मल्लावां प्रथम 9, द्वितीय 11, तृतीय 11 , बिलग्राम प्रथम 21, द्वितीय 18, तृतीय 12, चतुर्थ 18, सांडी प्रथम 20, द्वितीय 11, तृतीय 13 , हरपालपुर  प्रथम में 16, द्वितीय 11 एवं तृतीय में 14 नामांकन सही पाए गए। कुल मिलाकर इनके दावे सुनिश्चित पाए गए।

तहसील एवं समाधान दिवस स्थगित
अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना 21 सितंबर को निर्गत किए जाने तथा सदस्य जिला पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ हो जाने के दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक तहसील दिवस एवं समाधान दिवसों का आयोजन स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed