{"_id":"68dac1bf2c354ef5b10b2c58","slug":"i-have-been-beaten-and-kidnapped-save-me-pradhans-husbands-car-found-on-sandi-road-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138174-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मारपीटकर कर लिया है मेरा अपहरण, बचाओ... सांडी रोड पर मिली प्रधान पति की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मारपीटकर कर लिया है मेरा अपहरण, बचाओ... सांडी रोड पर मिली प्रधान पति की कार
विज्ञापन
हरदोई। बहनाेई को फोन कर खुद के साथ मारपीट और अपहरण किए जाने की जानकारी देने के बाद प्रधान पति का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार शाम हुई घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान खद्दीपुर चैनपुर के प्रधान पति की कार हरदोई-सांडी मार्ग पर मेड़ू के पास खड़ी मिली। कार में उनका मोबाइल फोन भी पड़ा मिला।
सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत खद्दीपुर चैनपुर की प्रधान अपर्णा सिंह हैं। उनके पति यतीश सिंह उर्फ कल्लू ने दोपहर में लगभग ढाई बजे लखनऊ में रहने वाले अपने बहनोई को फोन किया। उन्हें बताया कि उनके साथ मारपीट की जा रही है और उनका अपहरण किया जा रहा है। इसकी जानकारी बहनोई ने यतीश के परिजनों को दी। कुछ देर में पुलिस को भी जानकारी दी गई।
सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक प्रधान पति की कार शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई सांडी मार्ग पर मेड़ू गांव के पास खड़ी मिली है। कार के अंदर या आस पास कोई संदिग्ध चीज फिलहाल नहीं मिली है। यतीश का मोबाइल फोन कार के अंदर ही मिला है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यतीश की रंजिश होने की बात जांच में पता चली है। पूरे मामले की जांच गहनता से हो रही है। अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।