फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   I also encompass the issue of assurance

आश्वासन के बाद भी धरना रहा जारी

Sun, 20 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
I also encompass the issue of assurance

पिता के हत्यारों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग को

विज्ञापन
लेकर कोतवाली पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। हालांकि, इस दौरान थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन भी दिया, पर धरना फिर भी जारी रहा।

कलक्ट्रेट में धरने के दौरान अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने बताया कि रविवार को एसओ पिहानी लालता प्रसाद साहू ने वार्ता की। आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने की बात कही, पर वह लोग नहीं माने, क्याेंकि आश्वासन काफी पहले से दिए जा रहे हैं और यह लोग बराबर धोखा ही करते आ रहे, इसलिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

सुनीता ने बताया कि उसका दामाद मनोज कुमार साढ़े चार लाख का एक प्लाट खरीदना चाहता था, जो दुल्लापुर निवासी एक व्यक्ति दिलवा रहा था। आरोप है कि उसने रुपये ले भी लिए और प्लाट भी नहीं दिलवाया। 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर पति को बुलाकर इन लोगों ने सरियों से पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed