फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Houses will be illuminated with lamps made of clay and cow dung

Hardoi News: मिट्टी व गाय के गोबर के दीयों से जगमग होंगे घर

Wed, 08 Nov 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Houses will be illuminated with lamps made of clay and cow dung
हरदोई। दीपावली पर मिट्टी के दीया और लक्ष्मी-गणेश का पूजन बेहद शुभ माना जाता है। लोगों अभी भी मिट्टी के दीया व लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को ही प्राथमिकता देते हैं। मिट्टी व गोबर के दीयों से दीपावली पर घर रोशन होंगे। मिट्टी व गोबर के दीया व लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बनाने से स्वावलंबन का भी रास्ता निकला है। कारागार में बंदियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से दीयों को बनाया जा रहा है। इनकी बिक्री के लिए स्टॉल लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

दीपावली पर अभी भी मिट्टी के दीया, लक्ष्मी-गणेश को पूजन में वरीयता दी जाती है, यह अलग बात है कि आधुनिकता के दौर में मिट्टी के दीया की संख्या पहले की अपेक्षा कम संख्या में उपयोग में लाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि त्योहारों में मिट्टी के दीया के साथ गोबर के दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि व शांति आती है। कुम्हारों की ओर से दीया और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को रंग-रोगन कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि दीया व लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ ही अन्य मिट्टी के खिलौना भी तैयार किए हैं। दीपावली पर बच्चों में मिट्टी के खिलौना खरीदना भी शामिल रहता है। कारागार में बंदियों की ओर से मिट्टी के दीया इलेक्टि्रक चाक पर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक का कार्यभार देख रहे जेलर संजय सिंह ने बताया कि बंदियों की ओर से कुल्हड़ तो नियमित बनाए जाते हैं। दीपावली पर बंदियों ने दीया बनाना शुरू किया है। इससे बंदियों के हुनर को काम मिला है और स्वावलंबी भी हो रहे हैं। इन दीयों की बिक्री के लिए स्टॉल लगवाए जाएंगे। इससे प्राप्त होने वाली राशि इन बंदियों को भी दी जाएगी।
उप्र राज्य आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से भी गाय के गोबर व मिट्टी के दीयों को बनाया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक कपिल कुमार ने बताया कि अहिरोरी में पूजा, पिहानी में उपमा, टड़ियावां में पिंकी और भरखनी में समूह की महिलाएं काम कर रहीं हैं। भरखनी के प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गाय के गोबर के दीया तैयार कराए जा रहे हैं। पांच और 11 दीयों का सेट बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।


पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं गोबर के दीया
दीपावली पर वैसे तो पटाखे और मिट्टी के दीया जलाए जाएंगे, इसी के साथ गाय के गोबर के दीया पर्यावरण संरक्षण में सहायक माने जाते हैं। गोबर के दीया बाती के जलने के साथ ही स्वयं भी जलकर खाक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed