{"_id":"695e91796208ba1c030926a4","slug":"household-goods-worth-rs-2-lakh-burnt-in-a-hut-fire-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143009-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झोपड़ी में आग लगने से दो लाख की गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झोपड़ी में आग लगने से दो लाख की गृहस्थी का सामान जला
विज्ञापन
फोटो-27-झोपड़ी में लगी आग से उठतीं लपटें। संवाद
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल के पास बुधवार देर रात झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित के मुताबिक, दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची थी। आग से दो लाख रुपये का सामान जल गया है।
कोतवाली क्षेत्र के झौहाना गांव निवासी वंशगोपाल उर्फ टुईया खेती करते हैं। वंशगोपाल के मुताबिक, उनके गांव का मकान बाढ़ की चपेट में आ गया था। इसलिए वह गर्रा पुल के पास झोपड़ी बना कर रहते हैं। बुधवार की रात परिवार के सदस्य झोपड़ी में सो रहे थे। इस दौरान धुएं की गंध से सभी उठ गए। सभी झोपड़ी से बाहर आए। देखते ही देखते झोपड़ी की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख कर आसपास के लोग आ गए। दमकल विभाग को सूचना दी गई। लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया।
पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी देरी से आई। वंशगोपाल ने बताया कि कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अज्ञात कारणों से आग लगी है। दमकल की गाड़ी और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।