फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Household ashes of seven houses due to fire

आग लगने से सात घरों की गृहस्थी राख

Mon, 04 Apr 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Household ashes of seven houses due to fire
बिलग्राम। कटरी इलाके मेें आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। रविवार को रात नोखेपुरवा मेें आग लगने से सात मकानों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव तक फायर ब्रिगेड न पहुंचने पर ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने मदद का आश्वासन देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कोतवाली क्षेत्र के नोखेपुरवा में रविवार की रात आग अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

झोपड़ी जलने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने आसपास के लगभग कई घरों को आगोश में लिया। आगजनी से आग में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण परिवार समेत घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग के भयावह हालात देखकर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक गांव तक आने के लिए सड़क नहीं है। जिसके चलते फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं आ सकी।

ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तीन घंटे मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से बसंत राम, बृज किशोर, बैजनाथ, गुड्डू, मोहन, छोटू, रामबली के घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुकी थी।
पीड़ितों ने लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। पीड़ितों ने आगजनी की सूचना राजस्व विभाग को दी।
सोमवार की दोपहर लेखपाल शंभूशरण ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। बताया कि नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी। इसके बाद मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed