फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hospital found operating without license again, sealed

Hardoi News: दोबारा भी बिना लाइसेंस के संचालित मिला अस्पताल, सील

Sun, 28 Jul 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hospital found operating without license again, sealed
सांडी। बिना लाइसेंस के चिकित्सालय, पैथोलॉजी का संचालन हो रहा है। हरपालपुर तिराहा पर मां सावित्री हॉस्पिटल डेढ़ साल से दोबारा बिना लाइसेंस के ही अफसरों की कृपा से संचालित हो रहा था। शनिवार को गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हॉस्पिटल को रविवार को सील कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के हरपालपुर मार्ग पर तिराहा स्थिति मां सावित्री हास्पिटल में शनिवार को दो माह गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा भी किया था। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अखिलेश बाजपेयी ने मां सावित्री हॉस्पिटल को सील कर दिया है। बताया कि सीएमओ के आदेश पर हॉस्पिटल को सील किया गया है। डाॅ. अखिलेश बाजपेयी ने बताया कि जनवरी 2023 में इसी अस्पताल को सील किया गया था। बाद में नोडल अधिकारी डाॅ. पंकज मिश्रा ने खुलवा दिया था और तब से इसका संचालन हो रहा था। दोबारा संचालन के संबंध में वह कोई जानकारी नहीं दे सके। थानाध्यक्ष ने नकवापुर निवासी मृतका रामरानी के पति रमेश की तहरीर पर शनिवार देर रात हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. योगेंद्र सिंह, चिकित्सक और स्टाफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed