फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   home minister rally today

जीआईसी मैदान व हैलीपैड को सीआरपीएफ ने निगरानी में लिया

Mon, 27 Dec 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
home minister rally today
पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड पर रंग -रोगन कराते सुरक्षा कर्मी - फोटो : HARDOI
हरदोई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार दोपहर 12:05 बजे शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। बारिश की संभावना देखकर वाटर प्रूफ मंच तैयार किया गया है। सीआरपीएफ की स्पेशल टीम ने सोमवार को मैदान और पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड का मुआयना किया। गृहमंत्री के रूट की सुरक्षा परखी। रैली को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी संबोधित करेंगे। रैली में करीब 70 हजार लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम तक सीआरपीएफ की टीम ने मैदान, मंच और हैलीपैड को निगरानी में ले लिया। डीएम अविनाश कुमार, एसपी अजय कुमार, एडीएम वंदना त्रिवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रैली के मद्देनजर प्रशासन ने सीमेंटेड मंच, पवेलियन और दीवार तुड़वा दी है। दीवार तोड़कर तीन गेट बनाए गए हैं। इसके अलावा बीएसए आफिस की तरफ वीआईपी गेट बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता ने बताया कि रैली स्थल (राजकीय इंटर कालेज मैदान) को एक जोन व तीन सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने डेरा डाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने शहर में डेरा डाल लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, विधान सभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री रामनिवास लगातार रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र मंत्री पीके वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने भी तैयारियां देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
25 लोगों के मंच पर बैठने की व्यवस्था
मैदान में 15 हजार लोग बैठ सकेंगे
आठ एलईडी स्क्रीन चारों तरफ लगेंगी
घर-घर जाकर महिलाओं से किया संपर्क
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा गुट की महिला विंग की पूजा पाठक की अगुवाई में पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया। उन्हें कार्ड देकर रैली में आने का न्योता दिया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीमा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा, जिला संगठन मंत्री मंजू गुप्ता, काजल त्रिवेदी और अमिता गुप्ता ने भी टीम के साथ शहर के कई मोहल्लों में घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया।
एक किलोमीटर तक लोग सुन सकेंगे भाषण
अमित शाह का भाषण एक किलोमीटर दूर तक लोग सुन सकेंगे। मैदान से एक तरफ नुमाइश चौराहा तक और दूसरी तरफ सोल्जर बोर्ड चौराहे तक 200 लाउड स्पीकर लगाए गए हैं।
विधायकों के साथ टिकट के दावेदारों ने झोंकी ताकत
हरदोई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली बार हरदोई नहीं आ रहे हैं, लेकिन रैली को पहली बार संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी थे। तब टिकट वितरण को लेकर हरदोई आए थे। विधान सभा चुनाव के लिहाज से रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान विधायकों के साथ टिकट के दावेदारों ने भी रैली के लिए ताकत झोंक दी है।
जिले की बात करें, तो यह भगवामय है। जिले की आठों विधान सभा सीटों में सात पर पहले ही भाजपा का कब्जा है। बाद में सदर विधायक नितिन अग्रवाल भी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वह विधान सभा उपाध्यक्ष हैं। सभी विधायक अपनी दावेदारी दोबारा पक्की करने की कोशिश में लगे हैं, कई सीटों पर नए चेहरे भी दावा ठोंक रहे हैं। सभी अधिक से अधिक भीड़ रैली में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:25 बजे विशेष हैलीकाप्टर से लखनऊ एयरपोर्ट से पुलिस लाइन हरदोई के लिए रवाना।
सुबह 11:55 बजे हैलीपैड पुलिस लाइन हरदोई आएंगे।
दोपहर 12 बजे हैलीपैड से राजकीय इंटर कालेज कार से आएंगे।
दोपहर 12:05 से 12:45 बजे तक रैली को संबोधित करेंगे।
दोपहर 12:45 बजे कार से राजकीय इंटर कालेज मैदान से हैलीपैड के लिए रवाना होंगे।
उसके बाद हैलीकाप्टर से सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह तैनात रहेगा फोर्स
एसपी अजय कुमार ने बताया कि केेंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में तीन एएसपी, 23 डिप्टी एसपी, 30 इंस्पेक्टर, 130 सबइंस्पेक्टर, 800 सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और सीआरपीएफ की 21 सदस्यीय टीम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed