{"_id":"626833648b4a2d0c3563e789","slug":"hocky-player-will-get-training-hardoi-news-knp693471134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी के खिलाड़ी होंगे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के खिलाड़ी होंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भारत को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी देने की जिम्मेदारी जिले ने अपने कंधे पर ली है। वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट (ओडीओएस) के तहत देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की विधा के खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने के लिए जिले ने प्रस्ताव भेजा था। निदेशालय ने इस पर मुहर लगा दी है। अब निदेशालय स्तर पर हॉकी सेंटर के लिए कोच की तलाश जारी है। कोच मिलते ही टीम हरदोई चक दे इंडिया की तैयारी शुरू कर देगी।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद को किसी एक खेल में निपुण बनाया जाना है। जिले के लिए हॉकी को चुना गया है। इस खेल विधा के लिए जिले में खिलाड़ियों का चयन, सृजन और प्रशिक्षण कराया जाना है। 30 खिलाड़ियों को हॉकी में निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। लेकिन इससे पहले निदेशालय से जिले में हॉकी कोच की तैनाती होनी है।
प्रतिवर्ष मिलेगी तीन हजार रुपये की किट
खेलो इंडिया की ओर से संचालित हॉकी सेंटर के लिए चयनित 15 बालक और 15 बालिकाओं के लिए प्रति वर्ष खेल विभाग तीन हजार रुपये की किट सभी खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएगा। इसमें खिलाड़ियों के जूते-मोजे समेत सभी जरूरी उपकरण होंगे। इसके अलावा हॉकी बॉल अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। इन्हीं में से जिले की हॉकी टीम तैयार की जाएगी। हॉकी सेंटर की तरफ से इनके प्रशिक्षण संबंधी सभी खर्च वहन किए जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द मिलेगा हॉकी कोच
जिले के हॉकी खिलाड़ियों को जल्द ही कोच मिल जाएगा। खेल निदेशालय इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रहा है। एक जिला एक खेल योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जनपद में निर्धारित खेल विधा के लिए कोच की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। आवेदन मांगे जा चुके हैं।
एक जिला एक स्पोर्ट के तहत जिले से हॉकी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। निदेशालय से इसके लिए सहमति भी हो चुकी है। कोच की नियुक्ति के बाद खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - राजेश गौर, जिला क्रीड़ाधिकारी, हरदोई