फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Highway pits coming out from inside the town are giving pain

कस्बे के अंदर से निकले हाईवे के गड्ढे दे रहे दर्द

Sun, 06 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Highway pits coming out from inside the town are giving pain
संडीला। कस्बे के अंदर से निकला बाईपास अतरौली रोड को जोड़ता है। यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। दो किमी के इस मार्ग पर सड़क गायब हो चुकी है। सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इस मार्ग से छोटे-बड़े सभी वाहन निकलते हैं। लगभग छह साल पहले मार्ग का डामरीकरण कराया गया था। उससे पहले कुछ हिस्सा आरसीसी बना था, जिसके बाद से इस मार्ग पर कोई कार्य ही नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब स्थित यह है कि सड़क गायब हो गई है। गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। मनीष गुप्ता, वरुण पांडेय का कहना है कि सड़क गड्डा मुक्त हो जाए तो आने जाने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों के कारण दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। व्यापारी मनोज जायसवाल, अंकित सक्सेना का कहना है कि बड़े-छोटे वाहन बाहर से माल लेकर आते हैं। कस्बे में आने के लिए इस मार्ग का ही प्रयोग होता।

ऐसे में बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन वाहन खराब हो जाते हैं। ईओ वीपी सिंह ने बताया कि इस मार्ग का एक हिस्सा मंडी परिषद में आता है, जो मार्ग पालिका के अंदर आता है। उस पर चुनाव के बाद कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed