{"_id":"62ffd1445ab60459f909fef8","slug":"highway-broad-work-will-be-done-soon-hardoi-news-knp7135726173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाने सफर के लिए हाइवे का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाने सफर के लिए हाइवे का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
हरदोई। कन्नौज-हरदोई-सीतापुर हाईवे के चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। ये कार्य पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए हरदोई के 60 गांवों के सत्यापन के लिए सूचना मांगी गई है।
पांच साल पहले हुए चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर निर्माण एजेंसी ने जिला प्रशासन को हाईवे से सटे गांवों का सत्यापन कराने के लिए पत्र भेजा है। इसके बाद जल्द ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है।
विभागीय अफसरों के अनुसार प्रस्तावित राजमार्ग के चौड़ीकरण में पहले चरण में सीतापुर से नैमिष क्षेत्र और प्रतापनगर तक के लिए सड़क को सात मीटर और चौड़ा करने सहित गोमती नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। दूसरे चरण में कन्नौज-बिलग्राम, हरदोई होते हुए प्रताप नगर चौराहे तक टू लेन एवं चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग अधिकारियों के अनुसार डीपीआर में अनुमानित स्टीमेट 800 करोड़ हो सकता है। पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे डिवीजन कानपुर खंड से बनाई जा रही डीपीआर के क्रम में हाईवे की सीमा से लगे गांवों के सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया है। सत्यापन पूरा होने के बाद किस गांव से कितनी भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक होगी, इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। जिला भूमि अध्यापित अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ।
इन गांवों का होगा सत्यापन
कुइंया, ढही, बाने कुइयां, डिघिया, बदौली, काला आम, काकूमऊ, भड़ायल, सिकरोहरी, गौरा डांडा, उनौती, परसनी, इटौली, हरीपुर ग्रंट, मुरलीगंज, बहर, नीर, मुहुईपुरी, मदारा, नयागांव मुबारकपुर, खेतुई, मेहुनामहेशपुर, घोसार, खजुरहरा, देवरिया, भदैचा, फर्दापुर, ढोलिया, मलिहामऊ, बौसरा, कमरौली, तुर्तीपुर, फतियापुर, ललौली, हैबतपुर।
शहर को मिलेगा एक और बाईपास
सीतापुर-हरदोई-कन्नौज राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए चल रहे प्रस्ताव में मेडिकल कॉलेज गौरीडांडा के पास से बहर नीर मुहईपुरी, नयागांव मुबारकपुर खेतुई, फर्दापुर तक बाईपास प्रस्तावित है। यदि प्रस्ताव की डीपीआर बनने के बाद स्वीकृति मिलती है तो शहर को एक और बाईपास मिल सकेगा। इससे पहले लखनऊ-शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग के लिए खेतुई से चरौली व कुर्रिया तक बाईपास बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल चुुकी है।