फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Helper killed in the collision of two trucks

दो ट्रकों की टक्कर में हेल्पर की मौत

Wed, 10 Feb 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 10 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Helper killed in the collision of two trucks
अतरौली थानाक्षेत्र में अतरौली-लखनऊ मार्ग पर रामनगर गांव के निकट सोमवार रात सड़क किनारे मुड़ रहे ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के बीच से दो टुकड़े हो गए। हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। वही दूसरा ट्रक भी पलट गया। दोनों ट्रकों ड्राइवर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:15 बजे माल की ओर से आ रहा एक ट्रक रामनगर गांव स्थित जय माता दी धर्मकांटा पर मुड़ रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने बाएं साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त गए। वहीं सीट पर सो रहे हेल्पर कमलेश (32) वर्ष पुत्र राजाराम निवासी ग्राम ढोलबजा थानाक्षेत्र माल जनपद लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस के अलावा घायल के परिजन मौके  पर पहुंचे। घायल को निकटवर्ती माल स्थित सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर होने चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि एक ट्रक किसान ब्रिक फील्ड उसरहा व दूसरा रामविलास चौरसिया निवासी सिधौली जनपद सीतापुर का है। थाना इंचार्ज संजय मौर्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed