{"_id":"c8cf92319269f6803c5f3d19f085e2a5","slug":"healthy-baby-show-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्दी बेबी शो में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्दी बेबी शो में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में हेल्दी बेवी शो का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवजात देखभाल सप्ताह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत बच्चों की देखभाल करने और उनको हेल्दी रखने के तरीके माताओं को बताए जा रहे हैं। इसी के तहत जिला महिला अस्पताल की ओर से जिला अस्पताल परिसर में बेबी हेल्दी शो का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों का परीक्षण किया गया और टीके लगाए गए।
विज्ञापन
इस मौके पर आने वाली माताओं को बच्चों की देखभाल किस प्रकार बेहतर करे इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों का वजन किया गया और जिन बच्चों में उम्र के अनुसार सही वजन पाया गया। उनको पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में विभागीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन