फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hatya

संदिग्धहालात में मिले पत्नी व दोस्त के शव

Thu, 27 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
hatya
फोटो- 66 मौके का मुआयना करते पुलिस के अधिकारी। - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला महमंद में सेवानिवृत्त तहसील के बाबू के घर पर उसकी पत्नी व व्यापारी दोस्त के शव संदिग्धहालात में मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्त के परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त बाबू मोहम्मद जकी के मकान में उनकी 47 वर्षीय पत्नी अख्तरजहां और 53 वर्षीय कालीन व्यापारी दोस्त हफीजुद्दीन उर्फ हाफिज निवासी मोहल्ला अल्लाहपुर के शव एक ही कमरे में बेड व जमीन पर पड़े मिले। जकी ने पुलिस को बताया कि हाफिज का अक्सर उनके घर आना होता था।
विज्ञापन

गुरुवार को भी करीब 12 बजे हाफिज उसके घर आया था। जकी के मुताबिक हाफिज के घर आने के कुछ देर वह किसी काम से बाजार चला गया था। इसी बीच उनकी साली सुलेमानी निवासी नसरीन बानो जब उनके घर पहुंची तो कमरे में हाफिज व अख्तर को बेहोशी की हालत में देखकर दंग रह गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसरीन का कहना है कि कमरे का दरवाजा आधा बंद था और भीतर अंगीठी का धुआं भरा था। हाफिज के परिजन अस्पताल से ही उसके शव को घर ले गए। इधर, अख्तर का शव घर पहुंचने पर इलाके में भी मामले की जानकारी हुई। सूचना पाकर एएसपी भी सीओ विशाल यादव और थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने तत्काल ही हाफिज के घर पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार रुकवाया और उसे भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल सुरेश मिश्रा का कहना है कि धुएं के कारण दोनों के दम घुटने की भी आशंका है। एएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही दोनों की मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed