फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Haryana chief for East Block of wine

पूर्व ब्लाक प्रमुख के यहां हरियाणा की शराब

Wed, 28 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 28 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Haryana chief for East Block of wine
wine - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पिहानी (हरदोई)। शराब के बड़े कारोबारी पूर्व ब्लाक प्रमुख जेपी गुप्ता की दुकान और मकान से पुलिस व आबकारी टीम ने चार पेटी हरियाणा की शराब के साथ भारी मात्रा में होलोग्राम और ढक्कन बरामद किए हैं। दुकान पर बैठे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेपी की तलाश की जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पिहानी बस स्टैंड निवासी जय प्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इस समय उनकी पत्नी सरिता गुप्ता पिहानी की ब्लॉक प्रमुख हैं। मकान में अंग्रेजी शराब की दुकान भी है। मंगलवार को एसओजी सीतापुर के सबइंस्पेक्टर संतोष तिवारी, आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी और पिहानी कोतवाली प्रभारी धर्मेश कुमार शाही ने फोर्स के साथ जेपी की शराब की दुकान व मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


हरियाणा की पांच पेटी शराब मिली। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान से हरियाणा ब्रांड की दो पेटी (24 बोतल) रायल चैलेंज ब्रांड शराब, एक पेटी (12 बोतल) रायल स्टेड ब्रांड और घर से एक पेटी (11 बोतल) टीचर ब्रांड शराब मिली। इस शराब की उत्तर प्रदेश में बिक्री अवैध है। इसके अलावा घर से लगभग तीन हजार नकली होलोग्राम, नकली ढक्कन आदि भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलोग्राम और ढक्कन यूपी में बिकने वाली शराब के ब्रांड के हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 25000 रुपये बताई गई है। एसआई संतोष तिवारी ने बताया कि सीतापुर पुलिस ने युवक को हरियाणा ब्रांड की शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने पिहानी के जेपी के यहां से शराब लाने की बात कबूल की थी। इसी आधार पर टीम ने जेपी के मकान, दुकानों और वाजिद नगर स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी की। दुकान पर बैठे आरके गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरके गुप्ता और जेपी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरार जेपी गुप्ता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed