{"_id":"636a4deacf34fa33b52014bc","slug":"hardoi-young-man-drowned-while-bathing-in-garra-river-died-hardoi-news-knp7271543147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः गर्रा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः गर्रा नदी में स्नान करते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
फोटो-26- अवनीश उर्फ ज्ञानू की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को परियल गांव स्थित गर्रा नदी में स्नान करते समय युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे नदी से बाहर निकलवा कर सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परियल गांव के पास गर्रा नदी के किनारे हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है। यहां लोग स्नान करने के लिए आते हैं। मंगलवार सुबह कस्बे के मोहल्ला बजरिया निवासी अवनीश उर्फ ज्ञानू (20) स्नान करने गया था। वह नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया।
उसे डूबते देख नदी में स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर नदी के किनारे मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे सीएचसी लेकर गए।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टर ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर परिजन आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में छोटा था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि गहरे पानी में जाने से युवक डूब गया था।