फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi wins football match

फुटबाल में हरदोई तो बैडमिंटन मे नोएडा ने बाजी मारी

Thu, 17 Oct 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
hardoi wins football match
-स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल खेलते हुए गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से द्वितीय स्टेट लेवल चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें प्रदेश के कई जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पहला मैच धर्म सुधा फुटबॉल क्लब हरदोई व एलपीएस स्कूल लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें हरदोई की टीम ने 9- 0 से लखनऊ पब्लिक स्कूल को हराया।
विज्ञापन

दूसरा मैच इमरान फुटबाल क्लब हरदोई व सुपर किंग फुटबाल क्लब (कानपुर) के बीच हुआ। इमरान फुटबाल क्लब ने 5-0 से मैच जीता। फाइनल मैच धर्म सुधा फुटबाल क्लब व इमरान फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इसमें धर्म सुधा फुटबाल क्लब ने 4-0 से मैच अपने नाम किया। ओवरऑल धर्म सुधा फुटबाल क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

इसी क्रम में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें नोएडा की अर्चना कुशवाहा प्रथम व मेरठ की अनु मलिक दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अंडर-14 में अलीगढ़ के भाव्या गौतम व अंडर-19 में राहुल शर्मा प्रथम रहे। इसी तरह बालक वर्ग में ही ओपेन में गोविंद मिश्रा को प्रथम घोषित किया गया। सचिव गोपाल नारायन मिश्रा ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी, एथलेटिक प्रतियोगिता देर शाम शुरू होंगी। जिनके परिणाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। फुटबाल में हरदोई विजेता बना। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed