फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,wild animal,tendua,hardoi news

तेंदुए की आहट से फिर दहशत

Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi,wild animal,tendua,hardoi news
बघराई में मिले पदचिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत है। बघराई के जंगल में तेंदुए के पदचिह्न नजर आने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। पड़ोसी गांव पकरा सैदापुर से एक कुत्ता भी देर रात जंगली मवेशी ले गया। क्षेत्रीय रेंजर का कहना है कि पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

बीती 18 जुलाई को तेंदुए ने सांडी कस्बे के नवाबगंज में सुनील वाजपेयी के घर में हमला बोल दिया था। हमले में सुनील वाजपेयी घायल हो गए थे। लखनऊ से आई टीम को तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला था। इससे पहले 15 जुलाई को बघराई के जंगल के बाहर तेंदुए देखे जाने का दावा ग्रामीणों ने किया था, लेकिन रेंजर ने तब इसे सिरे से नकार दिया था। अब रविवार को एक बार फिर तेंदुए के पदचिह्न बघराई के जंगल और आसपास के खेतों में देखे गए हैं। साथ ही पकरा सैदापुर से सुधीर सिंह का कुत्ता भी तेंदुआ द्वारा ही उठा लिए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

रेंजर हनुमान प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की तीन टीमें लगातार सक्रिय हैं। जहां जहां से तेंदुआ होने की बात आ रही है वहां टीमें जा रही हैं। बघराई के जंगल में तेंदुए के पदचिह्न की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed