फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi : wife-in-village-and-husband-hanged-himself-in-lucknow

हरदोई: अलग-अलग जगह पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
सार

अतरौली थाना क्षेत्र की मझगांव के मजरा केशरीपुर निवासी सोनिका (25) ने गुरुवार देर शाम कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना बहन प्रियंका ने पति सुनील (27) पुत्र रामऔतार सोनिका को दी। जिसके बाद लखनऊ में मौजूद पति सुनील ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
hardoi : wife-in-village-and-husband-hanged-himself-in-lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव में पत्नी और लखनऊ में पति ने फांसी लगाकर जान दे दी।  जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।  अतरौली थाना क्षेत्र की मझगांव के मजरा केशरीपुर निवासी सोनिका (25) ने गुरुवार देर शाम कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना बहन प्रियंका ने पति सुनील (27) पुत्र रामऔतार सोनिका को दी। जिसके बाद लखनऊ में मौजूद पति सुनील ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुनील ने लखनऊ के ब्रम्हापुर कांकोरी इलाके में प्लाट खरीदा था। जहां पर उसने एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची कांकोरी पुलिस ने सुनील के परिजन को घटना की सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर जब ग्रामीण सुनील के घर पहुंचे तब पत्नी के भी आत्महत्या करने की जानकारी हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed