{"_id":"61eab2d4209f890df93953fb","slug":"hardoi-wife-in-village-and-husband-hanged-himself-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: अलग-अलग जगह पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: अलग-अलग जगह पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
सार
अतरौली थाना क्षेत्र की मझगांव के मजरा केशरीपुर निवासी सोनिका (25) ने गुरुवार देर शाम कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना बहन प्रियंका ने पति सुनील (27) पुत्र रामऔतार सोनिका को दी। जिसके बाद लखनऊ में मौजूद पति सुनील ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव में पत्नी और लखनऊ में पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। अतरौली थाना क्षेत्र की मझगांव के मजरा केशरीपुर निवासी सोनिका (25) ने गुरुवार देर शाम कमरे के अंदर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना बहन प्रियंका ने पति सुनील (27) पुत्र रामऔतार सोनिका को दी। जिसके बाद लखनऊ में मौजूद पति सुनील ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि सुनील ने लखनऊ के ब्रम्हापुर कांकोरी इलाके में प्लाट खरीदा था। जहां पर उसने एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची कांकोरी पुलिस ने सुनील के परिजन को घटना की सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर जब ग्रामीण सुनील के घर पहुंचे तब पत्नी के भी आत्महत्या करने की जानकारी हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।