फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Warning to medical officer, ward boy will be transferred

हरदोईः चिकित्साधिकारी को चेतावनी, वार्ड ब्वॉय का होगा स्थानांतरित

Fri, 30 Sep 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Warning to medical officer, ward boy will be transferred
फोटो-08- पीडित मरीज रामशरण पाठक से बात करते सीएमओ। - फोटो : HARDOI
सांडी। सीएचसी में बिना जांच किए ही दवा का पर्चा लिखने पर बुधवार रात आठ बजे मरीज के साथ आए तीमारदार ने चिकित्साधिकारी से आपत्ति की। इस पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय ने तीमारदार का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसकी शिकायत पर रात में ही सीएमओ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद चिकित्साधिकारी को चेतावनी देने के साथ ही वार्ड ब्वॉय को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नौशहरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामशरण पाठक को तेज बुखार व बदन दर्द था। उनका पुत्र वैभव पाठक उन्हें लेकर बुधवार रात सीएचसी पहुंचा। जहां डॉ. कल्पना यादव ने उनका हाल पूछ कर दवा लिख दी। इस पर वैभव ने यह कहकर आपत्ति कर दी कि किसी प्रकार का चेकअप किए बिना दवा दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के दौरान में डॉक्टर ने उनका पर्चा फाड़ दिया। इसका वीडियो बनाए जाने पर वार्ड ब्वॉय नीरज सिंह ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसमें मोबाइल टूट गया। इसकी शिकायत पर रात में ही सीएमओ जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed