हरदोई में बवाल: विहिप नेता और कोतवाल हुए आमने-सामने, थाने में पीटने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला
शाहाबाद कस्बे के बेझा तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में मुकदमा लिखने का दबाव बनाने पर विहिप नेता और कोतवाल में विवाद हो गया। विहिप नेता ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है और उसे सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली में देर रात मुकदमा लिखाने पर अड़े विहिप नेता व कोतवाल के बीच कहासुनी हो गई। विहिप नेता ने पुलिस कर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना में विहिप नेता घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। जहां से डॉक्टर ने विहिप नेता को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला खेड़ाबीबी जेई निवासी राजा को माही बाग निवासी एक मुस्लिम समाज के युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। उसने घटना की जानकारी विहिप नेता पवन रस्तोगी और जिला सहमंत्री अमन चौहान को दी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात अमन कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने कोतवाल सुरेश मिश्रा के कक्ष में पहुंचकर अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर अमन और कोतवाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस पर पुलिसकर्मियों ने अमन की जमकर पिटाई कर दी।
अमन की पिटाई होते देख साथियों ने भागकर उनके परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद अमन की हालत बिगड़ गई। वहीं कोतवाली में बवाल की सूचना पर पाली, पचदेवरा, मझिला थाने की पुलिस पहुंच गई। सूचना पर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ हेमंत उपाध्याय ने मौके पहुंचकर घटना की जांच की।
इधर कोतवाली पहुंचे परिजन विहिप नेता को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने हाथापाई और पुलिस कर्मियों द्वारा अमन की पिटाई की बात से इंकार किया है। बताया कि कोतवाली के गेट पर दो पक्षों में विवाद होने पर युवक को चोटें आईं हैं।