फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Uncle wall collapses, girl dies after being buried under debris, father injured

हरदोईः कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर बच्ची की मौत, पिता घायल

Sun, 13 Nov 2022 04:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Uncle wall collapses, girl dies after being buried under debris, father injured
फोटो-16- गिरी कच्ची दीवार - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र लौलीखेड़ा में रविवार सुबह एक घर की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्ची की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। घायल का परिजन ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव लौलीखेड़ा निवासी राजेंद्र पाल खेती करता है। उसका कच्चा मकान बना है। राजेंद्र के मुताबिक रविवार सुबह उसकी पत्नी किरन रसोईं में खाना बना रही थी। दीवार के पास बेटी पूजा (12) के साथ वह बैठा था। इस दौरान कच्ची दीवार दोनों के ऊपर ढह गई। दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन

पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। जब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। राजेंद्र को परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पूजा कक्षा चार की छात्रा थी। वह पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।

फोटो-17- मृतका पूजा की फाइल फोटो

फोटो-17- मृतका पूजा की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed