फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Tractor collides with bike, husband dies, wife serious

हरदोईः ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 13 Aug 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Tractor collides with bike, husband dies, wife serious
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर पत्नी को मायके से लेकर जा रहे पति की बाइक में अटवा-असिगांव के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पहुंचे परिजन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने यहां पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के गांव रैगवां निवासी विमल (28) खेती करता था। उसकी ससुराल देहात कोतवाली केे गांव इंदरपुरवा में है। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर पत्नी अंबेश्वरी (25) को लेकर वह अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन

जहां से शनिवार दोपहर वह बाइक से पत्नी को लेकर वापस घर जा रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा-असिगांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो
विज्ञापन
विज्ञापन

गए। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राहगीरों ने विमल की जेब में मिले मोबाइल से हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। कुछ ही देर में ससुराली मौके पर आ गए।

वह एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने विमल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को भर्ती कर इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed