फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Tower manager beaten up by employee

हरदोईः टावर मैनेजर को कर्मचारी ने पीटा

Tue, 06 Sep 2022 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Tower manager beaten up by employee
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव में लगे एक टेलीकॉम कंपनी के टावर की जांच करने पहुंचे मैनेजर के साथ कर्मचारी ने मारपीट की। मैनेजर के साथी ने विरोध किया, तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमती नगर विशाल खंड निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह एक निजी टेलीकॉम कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी कंपनी का इटौली गांव में टावर लगा है।
विज्ञापन

जहां टड़ियावां के संडीला गांव निवासी विनय कृष्ण देखरेख करता है। कंपनी टावर संचालन के लिए जनरेटर का डीजल देती है। आरोप है कि कर्मचारी डीजल चोरी करके बेच देता है। इस कारण टावर बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों ने इसकी शिकायत कंपनी में की थी। शिकायत पर सोमवार की शाम वह टावर की जांच करने पहुंचे थे। कर्मचारी से डीजल चोरी और टावर बंद होने के संबंध में पूछा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed