फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The old woman injured in the fight died after six days

हरदोईः मारपीट में घायल वृद्धा ने छह दिन बाद तोड़ा दम

Thu, 28 Jul 2022 04:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The old woman injured in the fight died after six days
फोटो-01- घटना की जानकारी लेते क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। गांव खम्हौरा में छह दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल वृद्धा ने बुधवार देर रात घर में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खम्हौरा निवासी रामवती (65) की गांव के विनोद, श्यामवीर, श्याममोहन और अमित से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते 22 जुलाई को विपक्षियों ने रामवती पर हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।
विज्ञापन

परिजनों ने सीएचसी में उपचार कराकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर देर रात रामवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एएसपी दुर्गेश सिंह और सीओ अशोक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट पहले दर्ज हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed