{"_id":"634d913bfa80ef5cb74f74e7","slug":"hardoi-the-miscreants-robbed-the-wife-s-jewelery-by-hitting-her-husband-s-head-hardoi-news-knp7238014114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बदमाशों ने पति के सिर पर वार कर पत्नी के जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बदमाशों ने पति के सिर पर वार कर पत्नी के जेवरात लूटे
विज्ञापन
फोटो-47- कछौना में लूट के बाद थाने पहुंचा पीड़ित परिवार
- फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सोमवार देर शाम बस से उतरे दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने पति के सिर पर तमंचे की बट मारकर पत्नी के जेवर लूट लिए।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर गांव निवासी वकील ने बताया कि वह लखनऊ के मलिहाबाद थाने के गहदौं गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके साथ पत्नी रमजानो भी गई थी। सोमवार देर शाम पत्नी और साली रेहाना के साथ निजी बस से लौट रहा था।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गढ़ी कमालपुर गांव के पास तीनों बस से उतर गए। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की। एक बदमाश ने वकील के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पत्नी को पीटा और तमंचा दिखाकर एक हार, झुमकी, अंगूठी, लॉकेट, मोबाइल लूटकर लखनऊ की तरफ भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घायलावस्था में थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।