फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi stood third in the state by making Apar ID of 1.83 lakh students.

Hardoi News: 1.83 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाकर हरदोई प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Tue, 10 Dec 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi stood third in the state by making Apar ID of 1.83 lakh students.
हरदोई। कक्षा 1-12 तक के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में हरदोई प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। जिले में 1.83 लाख विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनवा ली गईं हैं। विद्यालयों में सोमवार और मंगलवार को मेगा अपार आईडी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की व्यवस्था के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाई जा रही हैं। अपार आईडी में बनाए जाने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश पर स्कूलों में मेगा अपार आईडी अभियान चलाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1,83,500 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाई जा चुकी हैं। आईडी बनाने में हरदोई जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। बताया कि अपार आईडी में विद्यार्थी का 12 अंक का एक कोड मिलता है। जिसमें छात्र के सभी शैक्षणिक अभिलेख आदि को डिजिटल तौर पर रखा जा रहा है। अपार आईडी से छात्र की आजीवन शैक्षणिक पहचान बनी रहेगी। बताया कि विद्यालयों में चलाए गए अभियान में छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी बुलाया गया। अपार आईडी जारी करने के साथ ही उन्हें इसके भविष्य में होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed