{"_id":"631e12af3beeea0432712622","slug":"hardoi-station-master-sacked-gateman-suspended-hardoi-news-knp71759297","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः स्टेशन मास्टर बर्खास्त, गेटमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः स्टेशन मास्टर बर्खास्त, गेटमैन निलंबित
विज्ञापन
फोटो-25- पुलिस गिरफ्त में आरोपी स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा
- फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल (हरदोई)। लखनऊ - बरेली रेलवे ट्रैक पर सराय खास रेलवे फाटक पर स्टेशन मास्टर व गेट मैन शनिवार को भिड़ गए थे। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन मास्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जबकि गेटमैन को निलंबित किया है।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि टोडरपुर के स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा को बर्खास्त किया गया है। वहीं गेट मैन सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
दोनों कर्मचारियों ने बेहटा गोकुल थाने में एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस उसकी विवेचना कर रही है। थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल रंधा सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल वर्मा और गेटमैन सुुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
क्या थी घटना
सराय खास रेलवे फाटक के गेटमैन सुनील कुमार और स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा के बीच शनिवार शाम गेट खोलने को लेकर विवाद हो गया था। मामला गाली गलौज से आगे बढ़ गया।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा ने रेलवे फाटक पर आकर गेटमैन सुनील कुमार के साथ मारपीट की। उस पर फायर कर दिया।
इसके बाद सुनील कुमार ने रेलवे ट्रैक पर लाल झंडी लगाकर ट्रेनों को रोक दिया। इस कारण राजधानी एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी हो गईं। इस दौरान करीब 45 मिनट तक ट्रेनें आगे नहीं बढ़ सकीं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेटमैन को समझाकर शांत कराया और ट्रेनों की आवाजाही सुनिश्चित कराई। इसके बाद देर रात दोनों ने पुलिस को तहरीर दी।
गेटमैन ने स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं स्टेशन मास्टर ने गेटमैन पर धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।