फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,sports,cricket,hardoi news

खालसा क्रिकेट क्लब ने 131 रन से जीता मैच

Thu, 18 Mar 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
hardoi,sports,cricket,hardoi news
मैच के दौरान बल्लेबाज के शॉट से निकली गेंद पकड़ने को तैयार खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के तहत खालसा क्रिकेट क्लब और इंग्लेट क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। यह मैच खालसा क्रिकेट क्लब ने 131 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर खालसा क्रिकेट क्लब की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर टीम ने 250 रन बनाए। फैजान खां ने 83, देवाशीष चौहान ने 41 रन और रीतेश ने 35 रन बनाए। इंग्लेट क्रिकेट क्लब की ओर से सत्यम मिश्रा, अतुल बाबू और विकास कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। दुर्गेश शर्मा को एक विकेट मिला। इंग्लेट क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी शुरुआती दौर से ही लड़खड़ा गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे पूरी टीम 31.3 ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गई। इंग्लेट क्रिकेट क्लब की ओर से आरव गुप्ता ने 39 रन और मृदुल शर्मा ने 24 रन बनाए। खालसा क्रिकेट क्लब की तरफ से मोहम्मद शरीफ ने छह विकेट, देवाशीष चौहान ने दो विकेट लिए, आकाश अवस्थी और गुफरान गाजी को भी एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद शरीफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और उन्हें शहर के एक प्रतिष्ठित होटल का 21 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया गया। मैच के दौरान एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट हरदोई की वर्किंग कमेटी के चेयरमैन अर्जित मित्तल मौजूद रहे। मैच प्रतियोगिता सूर्य प्रताप सिंह की देखरेख में खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed