फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Report filed on four for making power line without permission

Hardoi News: हरदोईः बिना अनुमति बिजली लाइन बनाने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Dec 2022 05:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Report filed on four for making power line without permission
हरदोई। बिजली विभाग की बिना अनुमति चोरी की बिजली सामग्री से प्लाटिंग एरिया में बिजली लाइन बनाने के मामले में चार और लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पूर्व दो प्रापर्टी डीलर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। विभागीय कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों और ठेकेदारों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

शहर और कस्बों के आसपास हो रही प्लाटिंग एरिया में बिना विभागीय अनुमति से चोरी की बिजली सामग्री से लाइन बना दी गई। इसकी विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने अभिलेख न दिखाने पर सामग्री जब्त कर ली थी। इनके खिलाफ अवर अभियंता को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विभाग की ओर से शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर बगैर अनुमति के लाइन बनाने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। चार अन्य मामलों की जांच चल रही थी।
जांच के बाद अवर अभियंता ने शाहजहांपुर मार्ग पर कुर्रिया के पास बनी छह पोल की लाइन के मामले में विवेक गुप्ता और विशाल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसके अलावा बिलग्राम के सुल्हाड़ा के कमलेश के खिलाफ आठ विद्युत पोल की लाइन और बिलग्राम क्षेत्र के आयुब के खिलाफ 16 विद्युत पोल की लाइन बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अधिशासी अभियंता रामदास ने बताया कि जांच के आधार पर बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचक जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed