{"_id":"60c78eda8ebc3effbe1d6b4b","slug":"hardoi-protest-hardoi-news-hardoi-news-knp634187916","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर रोपे धान के पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली (हरदोई)। बघौली प्रताप नगर की तकरीबन 18 किलोमीटर सड़क खस्ताहाल है। बारिश के बाद कस्बे की सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर आवागमन रोककर धान के पौधे रोपकर प्रदर्शन किया। बाद में एसओ बघौली सुभाष चंद्र सरोज को मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बघौली कस्बे के लोगों ने बताया कि मरम्मत के अभाव में लगभग 18 किलोमीटर सड़क इस कदर जर्जर हो गई है कि अब पैदल चलने लायक नहीं रही। जलनिकासी का इंतजाम न होने से हर समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। इधर हुई बरसात से जलभराव से सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। यहां के ग्रामीणों व व्यापारियों ने अविलंब समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस मौके पर अमित गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, नरेंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता, पप्पू गुप्ता, भगवानदास, महेंद्र वर्मा, डॉ. वीरपाल सिंह, विनोद वर्मा व सतीश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
-----