{"_id":"6336e7a6521df741f75989fc","slug":"hardoi-pressure-to-open-account-in-co-operative-bank-hardoi-news-knp720883349","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अफसर बना रहे सहकारी बैंक में खाता खोलने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अफसर बना रहे सहकारी बैंक में खाता खोलने का दबाव
विज्ञापन
फोटो-02- कंपनी बाग में बैठक करते सहकारी समितियों के सचिव।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत समितियों के बैंक खाते राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोले गए थे लेकिन अब उप निबंधक सहकारिता ने जिला सहकारी बैंक में खाता खोलने के लिए पत्र जारी किया है।
समितियों के सचिव इस दबाव का विरोध करते हैं क्योंकि जिला सहकारी बैंक की ग्राहक सेवा सुस्त हैं। यह बात शुक्रवार को कंपनी बाग परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ की बैठक में समितियों के सचिवों ने कही।
सचिवों ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय कृत बैंकों में जो भुगतान घंटों में होते हैं। वहीं भुगतान कराने के लिए जिला सहकारी बैंक की शाखा में कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
संघ संरक्षक सुनील मिश्रा और अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप द्विवेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिला सहकारी बैंक के सचिव और जिला सहायक निबंधक उनकी समस्या को सुनेंगे और समाधान कराएंगे। जिला सहकारी बैंक के सचिव आशीष कुमार का कहना है कि अब पहले जैसा हाल नहीं है।
अधिकारियों की बात
जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाएं सीबीएस हो चुकी हैं। भुगतान तथा जमा करने में किसी भी सचिव को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसके संबंध में सचिवों से बात करके उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिला सहायक निबंधक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृत बैंकों में खाता खोलने का आदेश केवल हरदोई के लिए नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश के लिए किया गया है। सचिवों को इसका पालन करना चाहिए।