{"_id":"62dc1f3a83a3fb7251309fb7","slug":"hardoi-power-failure-in-harpalpur-for-30-hours-hardoi-news-knp70907633","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः हरपालपुर में 30 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः हरपालपुर में 30 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र के पलिया बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में शुक्रवार शाम से शनिवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोग 30 घंटे से अधिक समय से गर्मी व उमस से बेहाल हैं।
पलिया गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से करीब 12 हजार कनेक्शनधारक जुड़े हैं। इन्हें पांच फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार शाम सांडी हरदोई के बीच 33 केवी विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन हो गया।
इसके साथ ही इनकमिंग मशीन में भी खराबी आ गई। इस कारण पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरीके से बाधित है। फाल्ट को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
कस्बा निवासी राहुल सक्सेना का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते बच्चों की पढ़ाई में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पुनीत सिंह ने बताया कि आपूर्ति न मिलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विपिन चौधरी ने बताया कि 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन होने के साथ इनकमिंग मशीन में खराबी आ गई थी। इसे सुधारकर आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।