{"_id":"61a3cdb5c92061447201b42f","slug":"hardoi-political-hardoi-news-hardoi-news-knp666613143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियां देने का वादा कर सरकार बनाई, फिर छीन ली नौकरी : बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरियां देने का वादा कर सरकार बनाई, फिर छीन ली नौकरी : बसपा
विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते बसपा नेता तिलकचंद पासी, क्वार्डिनेटर राम कुम?
- फोटो : HARDOI
कछौना। रविवार को बसपा के बैनर तले बालामऊ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कछौना कस्बे के एक लॉन में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन दो करोड़ नौजवानों की नौकरियां छीन लीं। यह सरकार रोजगार नहीं, लाठी-डंडे देती है।
प्रबुद्ध सम्मेलन में बसपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार ने नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया। रोजगार मांगने पर नौजवानों को पकौड़े बेचने की नसीहत दी गई। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि गैस, तेल, सब्जी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम कर रही है, बसपा सरकार में प्रदेश में एक लाख सफाई कर्मियों की भर्ती की गई थी, लेकिन अब सरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर करोड़ों रुपये लूटने का काम कर रही है। जेवर हवाई अड्डे को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा कि इसके लिए भूमि का चिंहीकरण बसपा की सरकार में हुआ था, लेकिन यह सरकार अपनी पीठ थपथपाकर जनता को गुमराह कर रही है।
कपिल मिश्रा ने सम्मेलन में मौजूद लोगों को मायावती का शासन काल याद दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा का माहौल था, लेकिन आज बहन, बेटी तक सुरक्षित नहीं हैं। सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि देश की सत्ता अडानी और अंबानी के हाथों में चली गई है। नौजवानों की कोई कीमत नहीं है। सरकार से सिर्फ गुजरात के लोगों को धनवान बनाने के लिए हर किसी को लूट रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा। लखीमपुर और प्रयागराज की घटनाओं का जिक्र करते हुए सत्ताधारी दल को सबक सिखाने का आवाहन भी किया।
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी और प्रत्याशी तिलकचंद्र पासी ने अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर राम कुमार कुरील, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी, रंजीत राव गौतम, मनोज वाजपेयी आदि मौजूद रहे।