{"_id":"613262018ebc3e0759045e6a","slug":"hardoi-political-hardoi-news-hardoi-news-knp649987411","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षीदल कर रहे झूठ और भ्रम की राजनीति : प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षीदल कर रहे झूठ और भ्रम की राजनीति : प्रकाश पाल
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने झूठ और भ्रम की राजनीति शुरू कर दी है। यह बात शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने बूथ विजय अभियान के तहत बूथ समितियों के सत्यापन की समीक्षा के दौरान कही। बताया कि 25 सितंबर को मंडल मुख्यालयों पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी मोड में आ जाने को कहा।
गंगा नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि दस से 15 सितंबर तक पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएं। बूथ पर बूथ समिति के महामंत्री को बूथ लेवल एजेंट (द्वितीय) नियुक्त किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को प्रत्येक मंडल मुख्यालय में पन्ना प्रमुख सम्मेलन होगा। पांच से 20 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा।
चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों ने झूठ और भ्रम की राजनीति शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ जाएं। वर्ष 2014 से देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सदियों से लंबित मामले निस्तारित हो जाने से विपक्षीदल परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बसपा और सपा की सरकारों में हुए भ्रष्टाचारों की याद दिलाई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मंडल प्रभारी भी मौजूद रहे।