फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Outpost incharge accused of indecency

Hardoi News: चौकी इंचार्ज पर गार्ड के साथ अभद्रता करने का आरोप

Tue, 18 Oct 2022 06:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Outpost incharge accused of indecency
महिला अस्पताल गेट पर मंगलवार को बाइक से आए दरोगा व सिपाही को गार्ड ने अंदर जाने से रोक दिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने गार्ड के साथ अभद्रता की। उसे धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर की सुरक्षा में लगे गार्डों में आक्रोश है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से शिकायत की है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के गेट बंद करा दिए हैं। दोनों गेट पर गार्डों की तैनाती कर दी है। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन का गेट बंद कराने का फरमान मरीजों व तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गया है। मरीजों को लेकर आने वाले तीमारदारों को अपने निजी वाहन अंदर ले जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में इलाज से पहले मरीजों को गार्डों से उलझना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर सदर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह अपने हमराही के साथ एक मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए महिला अस्पताल बाइक से आए थे। अस्पताल गेट पर तैनात गॉर्ड राघवेंद्र सिंह ने इधर से प्रवेश बंद होने का हवाला देकर अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए चौकी इंचार्ज ने गार्ड का हाथ पकड़कर बाइक के सामने से हटा दिया। इसके बाद बाइक अंदर लेकर चले गए। वहीं गार्ड ने दरोगा पर धक्का देने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज बताया कि वह एक मेडिकल रिपोर्ट लेने आए थे। गार्ड का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed