फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Notice issued to teacher who beat up child with PVC pipe

हरदोईः पीवीसी पाइप से बच्चे को पीटने वाले शिक्षक को नोटिस जारी

Thu, 28 Jul 2022 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Notice issued to teacher who beat up child with PVC pipe
फोटो-40- 22 जुलाई के अंक में छपी खबर का पीडीएफ - फोटो : HARDOI
हरदोई। स्कूल के बच्चों को पीवीसी पाइप से पीटने वाले प्राथमिक विद्यालय ऊंचाथोक के शिक्षक संतोष को नोटिस जारी किया गया है। अमर उजाला ने 22 जुलाई के अंक में शिक्षक ने पीवीसी पाइप से मासूम छात्र के हाथ पर 18 बार मारा... शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए बीईओ नगर प्रभावती ने शिक्षक से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ऊंचाथोक प्राथमिक विद्यालय के भवन में प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर की कक्षाओं का संचालन होता है। 21 जुलाई की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा में कोई शिक्षक नहीं था।
विज्ञापन

इसमें पढ़ने वाले छात्र शिवम और अमन क्लास से बाहर निकल आए थे। इसी भवन के दूसरे कक्ष में ऊंचाथोक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक संतोष ने दोनों को बाहर टहलते देखा और अपने कक्ष में खींचकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर टहलने की सजा देते हुए उनका गुस्सा मानवीयता पर भारी पड़ गया। उन्होंने छात्र को पीवीसी के पाइप से जमकर पीटा। एक छात्र शिवम के दोनों हाथों पर 18 बार पाइप से मारा। बच्चा पिटाई से सहमा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed